{"_id":"68b1f14e48ad7953ce0fded8","slug":"two-cattle-died-after-being-hit-by-a-truck-sitapur-news-c-102-1-slko1037-139236-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत
Fri, 29 Aug 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अशरफ शनिवार को अपनी दो भैंसों को चराने खेतों की तरफ ले जा रहे थे। गांव के पास ही सीतापुर-लखीमपुर स्टेट हाईवे पर भैंसें सीतापुर की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं।
इसमें दोनों भैंसों की मौके पर मौत हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। चालक को हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।