{"_id":"6071edae8ebc3e5921587bec","slug":"two-bustling-factory-busted-sitapur-news-lko5736213195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
सीतापुर। लहरपुर और रामपुर मथुरा पुलिस ने दो असलहा फैैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से निर्मित और अर्धनिर्मित 18 असलहे व उपकरण बरामद किए हैं। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्जकर सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
लहरपुर संवाद के अनुसार, कोतवाल लहरपुर राय साहब द्विवेदी ने सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ दबिश देकर नेवादा गांव के पास असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।
कोतवाल ने बताया कि मौके से 12 निर्मित, 1 अर्धनिर्मित असलहा और 9 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा असलहा बनाने का उपकरण भी बरामद हुआ है। असलहा फैक्टरी चला रहा तालगांव इलाके के कंजा शरीफपुर निवासी मायाराम मौके से गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार, एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर रामपुर मथुरा पुलिस ने इलाके के करनापुर के पास दबिश दी, जहां पर असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। एएसपी ने बताया कि मौके से करनापुर निवासी रामसमुझ, रामकिशोर, घोसादासपुरवा निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया गया है।
मौके से तीन निर्मित, 2 अर्धनिर्मित, 3 कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।