फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   people were tested; not a single one was found to be infected with hepatitis.

Sitapur News: 12 की हुई जांच एक भी नहीं मिला हेपेटाइटिस संक्रमित

Tue, 08 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 08 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
people were tested; not a single one was found to be infected with hepatitis.
जहांगीराबाद। सकरन के सीतारामपुरवा गांव में हेपेटाइटिस के मिले 79 मरीजों के बाद अब पीएचसी रेवान पर जांचें तेज हो गई है। सोमवार को आसपास गांवों के 12 मरीज जांच कराने पहुंचे। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग जल्द ही गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित करने का प्लान बन रहा है।
विज्ञापन

सीतारामपुरवा में एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित मिले थे। इसके बाद पूरे गांव की करीब 600 आबादी की स्क्रीनिंग कराई गई थी। इसमें 79 मरीजों में हेपेटाइटिस की पुष्टि हुई थी। इन सभी का पीएचसी तंबौर से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को हेपेटाइटिस की जांच करवाने के लिए पीएचसी रेवान में सुविधाएं मुहैय्या करवाई है। यहां पर चिकित्सक न होने से एलटी संजय कुमार रोजाना जांच कर रहे हैं। अब तक पीएचसी की जांच में एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों से अपील की कि वह पीएचसी रेवान पहुंचकर अपनी जांच जरूर करवा लें। इससे बीमारी का पता होने पर आसानी से इलाज करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed