{"_id":"693490b37c03a6abf702e678","slug":"two-buses-seized-22-trucks-challaned-sitapur-news-c-102-1-stp1002-145658-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो बसें सीज, 22 ट्रकों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो बसें सीज, 22 ट्रकों का किया चालान
Sun, 07 Dec 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। परिवहन विभाग ने शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया। परमिट शर्तों के उल्लंघन पर दाे बसें सीज कर दीं। जबकि चार बसों का चालान किया गया। रेट्रो रिफ्लेक्टिव (रेडियम) टेप न लगा होने पर 22 ट्रकों का चालान करते हुए 2.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्लीपर बसों और डग्गामार वाहनों द्वारा नियमों की अनदेखी और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि अब तक चलाए गए अभियान में 18 बसों का चालान किया जा चुका है जबकि 11 बसों को नियम विरुद्ध संचालन करने पर सीज किया गया है। लगभग 4.06 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।
उन्होंने बताया कि पकड़ी गई बसों में बिना निर्धारित टिकट के फुटकर सवारियों को बैठाया जा रहा था। परमिट शर्तों के विपरीत मार्ग और समय पर संचालन किया जा रहा था, जो न केवल परिवहन नियमों का उल्लंघन है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम भी है।
विज्ञापन
व्यावसायिक वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव (रेडियम) टेप की जांच के लिए विशेष अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। एआरटीओ ने बताया कि कई वाहनों पर नियमानुसार टेप नहीं लगा था। एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 22 ट्रकों के चालान किए गए। इस दौरान 2.20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में एआरएम राकेश कुमार, यात्री कर अधिकारी एमए आब्दीन भी शामिल रहे।