{"_id":"67c359b4a0e32279130e7174","slug":"truck-overturns-on-e-rickshaw-uncle-and-nephew-die-sitapur-news-c-102-1-slko1037-127894-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ई रिक्शे पर पलटा ट्रक, चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ई रिक्शे पर पलटा ट्रक, चाचा-भतीजे की मौत
Sun, 02 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के नीचे से निकाला गया ई रिक्शा। -संवाद
हरगांव। थाना क्षेत्र हरगांव में लहरपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नगर पंचायत के सामने क्षमता से अधिक गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक ई रिक्शा पर पलट गया। इसके नीचे दो लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक हरगांव अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के बेनीवाईजपुर गांव निवासी भूरे (90) अपने भतीजे श्रवण (30) के साथ ई रिक्शा से कस्बे की ओर आ रहे थे। नगर पंचायत के सामने लहरपुर की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पर पलट गया। ई रिक्शा सवार श्रवण और भूरे दोनों ट्रक के नीचे दब गए। उनके ऊपर ट्रक में लदे गन्ने की फांदी भी गिर गईं। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों व पुलिस ने उन्हें सीएचसी हरगांव भेजा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मौके पर ट्रक छोड़ भाग गया चालक
हादसे के समय पास से गुजर रहीं हरगांव के तीर्थ वार्ड निवासी मनसुता (26) को भी हल्की चोट आई। उन्हें सीएचसी हरगांव से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ीं दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पांच जेसीबी लगाकर हटवाया ट्रक
बचाव अभियान की कमान एसडीएम सदर अभिनव यादव व क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ला ने संभाली। पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी लगाकर बचाव कार्य किया। ई रिक्शा को ट्रक के नीचे से निकालने के लिए पांच जेसीबी लगाई गईं।