{"_id":"67cc8a5ed0113d43bf0b3fdc","slug":"truck-forcibly-entered-no-entry-area-jam-on-district-hospital-road-sitapur-news-c-102-1-slko1052-128307-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नो इंट्री में जबरन घुसा ट्रक, जिला अस्पताल मार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नो इंट्री में जबरन घुसा ट्रक, जिला अस्पताल मार्ग पर लगा जाम
Sat, 08 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से लगा जाम।
सीतापुर। नो इंट्री के बीच शनिवार को शहर में एक ट्रक जबरन घुस गया। सबसे व्यस्त पक्का पुल से जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर ट्रक से एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में माल उतारने की वजह से एक घंटे तक जाम लग गया। इससे अस्पताल जाने वाले मरीजाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल मार्ग पर दो ट्रांसपोर्ट कंपनी हैं। एक का निर्माण नजूल की जमीन पर होने के कारण नगर मजिस्ट्रेट, नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के कारण यहां अक्सर भारी वाहन आते-जाते रहते हैं।
इस वजह से अक्सर सड़क पर जाम लगता है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात कर्मियों के मना करने पर भी ट्रक धड़ल्ले से इस मार्ग पर चले जाते हैं। शनिवार सुबह 11.30 बजे जब जीआईसी चौराहे से उजागर लाल तिराहे पर ट्रक पहुंचा तो यहां तैनात दो पीआरडी जवानों ने इसे रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रक ड्राइवर और क्लीनर जबरन ट्रक लेकर घुस गए। ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक के जाने और माल उतारने के दौरान करीब एक घंटे तक सड़क जाम रही। इसमें वाहन और मरीज फंसे रहे।