फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Truck crushed two youths running on the highway

हाईवे पर दौड़ रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा

Sat, 09 Jan 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed two youths running on the highway
खैराबाद (सीतापुर)। खैराबाद इलाके में हाईवे पर शनिवार भोर दौड़ लगा रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने लखनऊ में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि ट्रक का पता लगाया जा रहा है। वह लखनऊ की ओर से आया था। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खैराबाद थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी शिवा पुत्र रमेश व देवेंद्र कुमार (18) पुत्र कांशीराम शनिवार की भोर करीब साढ़े पांच बजे उठ कर दौड़ लगाने के लिए निकले थे। दोनों युवक गांव से कुछ दूरी पर नेशनल हाईवे पर बिनौरा चौराहे के पास आगे-पीछे दोड़ रहे थे। इसी बीच लखनऊ की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी और निकल गया। हादसे में शिवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

उसको फौरन लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ खैराबाद ओपी राय ने बताया कि युवकों को टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पसरा मातम
खैराबाद इलाके के बिनौरा के पास हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हुए दोनों की मौत से गांव में मातम छाया है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों युवक अपने घर के होनहार बच्चे थे। उनकी मौत से हर कोई स्तब्ध है। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों युवक सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे। सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ की तैयारी कर रहे थे। इसी सिलसिले में शनिवार सुबह दोनों युवक उठ कर दौड़ लगाने निकले थे। तभी दोनों असमय काल के गाल में समा गए।

हाईवे पर खतरनाक है दौड़ लगाना
भोर में दौड़ लगाना सेहत के लिए बेहतर है, लेकिन सड़कों खास कर हाईवे पर दौड़ लगाना खतरनाक साबित हो सकता है। जानकार बताते हैं कि हाईवे पर दौड़ लगाने व टहलने से सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। एक तो पक्की सड़क पर दौड़ना घुटनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दूसरे वाहनों के गुजरने से उनके धुएं आदि से भी शरीर को नुकसान पहुंचता है। इससे बड़ा खतरा वाहनों की चपेट में आना हो सकता है। भोर के वक्त अक्सर वाहन चालक नींद की वजह से नियंत्रण खो देते हैं, जिसके कारण हादसे होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed