फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Triple talaq given for non-payment of dowry, case against six

Sitapur News: दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक, छह पर मुकदमा

Sun, 19 Nov 2023 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given for non-payment of dowry, case against six
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में दहेज न मिलने पर एक विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ओडाझार निवासी मंतशा बानो ने बताया कि उसकी शादी वारिस अली के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी में दहेज भी दिया गया था, लेकिन उससे ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वे आए दिन अतिरिक्त दहेज में बाइक व एक लाख की नकदी की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि गुरुवार शाम दहेज को लेकर उसके पति वारिस अली ने ससुरालीजनों वाजिद अली, हामिद अली, मोमिना, रहनुमा, शबाअंजुम के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। फिर पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। एसओ रोहित दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ तीन तलाक व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed