फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   trilpe talak

तीन तलाक कानून वाजिब: मौलाना कल्बे जव्वाद

Sun, 04 Aug 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
trilpe talak
सीतापुर। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने तीन तलाक कानून को वाजिब करार दिया है। नगर के मोहल्ला कटरा में रविवार को नदीम हसन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मौलाना ने कहा कि मुस्लिम समुदाय अगर जागरूक होता तो सरकार को ये कदम नहीं उठाना पड़ता।
विज्ञापन

उन्होंने तीन तलाक कानून को जायज व महिलाओं के हक में बताया। मौलाना बोले कि अब मुस्लिम महिलाओं को चाहिए कि वे अपना हक जानें व समझें। विगत शनिवार को तुर्कपट्टी में सामने आए तीन तलाक के एक मामले को मौलाना कल्बे जव्वाद ने गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि पीड़िता को सरकार द्वारा बनाए गए कानून के तहत इंसाफ जरूर मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहले मौलाना कल्बे जव्वाद ने बाजदारी टोला स्थित अल्ताफ हुसैन मस्जिद में मजलिस की। जिसमें उन्होंने आपसी भाईचारा कायम करते हुए इंसानियत की राह पर चलने का पैगाम दिया। उन्होंने दिवंगत भाकपा नेता जव्वर हुसैन को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। इस मौके पर तहजीब आलम, नदीम आलम, सलमान हैदर, मौलाना सैय्यद कावले, मौलाना कुनैन हैदर, जावेद, यासीन, वसीम खान, गुफरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed