फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tricolor will be hoisted on 11.18 lakh houses for three days

11.18 लाख घरों पर तीन दिन फहरेगा तिरंगा

Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted on 11.18 lakh houses for three days
सीतापुर। जिले के 11 लाख 18 हजार घरों मे तीन दिन तिरंगा फहराने की तैयारी हो रही है। यह लक्ष्य से डेढ़ लाख अधिक है। शासन से साढ़े चार लाख झंडे प्राप्त हो गए हैं। तिरंगे का वितरण किया जा रहा है। गांवों में तिरंगा फहराने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। शहरों में भी बैठकें कर लोगों का जागरूक किया जा रहा है। संगतिन किसान मजदूर संगठन ने 28 गांवों में तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन

शासन से दिए गए तिरंगा वितरण लक्ष्य से एक लाख 56 हजार अधिक झंडे फहराने के लिए जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है। इस कार्यक्रम के नोडल अफसर एडीपीआरओ मानवेंद्र प्रताप यादव का कहना है कि नौ लाख 62 हजार झंडा वितरण का लक्ष्य दिया गया है। इसमे से साढ़े चार लाख झंडे शासन ने उपलब्ध कराएं हैं। इसमें से तीन लाख 37 हजार झंडे सभी ब्लॉकों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एक लाख 12 हजार झंडे निकायों को दिए गए हैं। इनकी ओर से ग्रामीणों और शहरी बाशिंदों को तिरंगा दिया जाएगा। 5.12 लाख के सापेक्ष छह लाख 68 हजार जिले में झंडे का उत्पादन किया गया है। इसका वितरण किया जा रहा है। इस प्रकार 11 लाख 18 हजार घरों मे 11 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराएगा। उप निदेशक पंचायत ने भी झंडों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिसावां संवाद के अनुसार मंगलवार को संगतिन किसान मजदूर संगठन की ब्लाक प्रमुख रामबेटी के नेतृत्व में अम्रत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिंरगा जागरूकता रैली निकाली गई इलाके के अल्लीपुर, मकरेडा, लौकी, पिपरीशादीपुर, करौंदिया, बांसी, बिचपरिया, खोजेपुर, गुरसंडा, नसीराबाद, पखरपुर, जगदेवा, फरीदपुर, रूरा, मनिकापुर, लालपुर सहित करीब 28 गांवों में रैली निकली।
इस दौरान जमुना, बिटोली, गुड्डी, मनोहर, रेखा, मध,ू उम्मेद, सुशीला, अनीता, कमला, बिपिन, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। महाराजनगर संवाद के अनुसार नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला युवा अधिकारी रोशनी पटवा के निर्देशानुसार ब्लॉक सकरन में चल रहे पांच दिवसीय युवा मंडल विकास कार्यक्रम का समापन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मोलहेराम ने लोगो को जागरूक करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमरपाल ने अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील किया। हर घर तिरंगा फहराने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। विनय अवस्थी, शिवकुमार गुप्ता आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक वीरेंद्र कुमार ने आए पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया। ज्ञानेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, रोमेश कुमार, शिवम कुमार, दीपक कुमार, सोनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed