फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tree fell during storm and rain, child and teenager lost their lives

Sitapur News: आंधी-बारिश में गिरे पेड़, दबकर बालक और किशोर की जान गई

Thu, 14 May 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 14 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tree fell during storm and rain, child and teenager lost their lives
पुल पर गिरे पेड़ को हटाती जेसीबी।
सीतापुर। जिले में बुधवार दोपहर आई आंधी व बारिश के दाैरान पेड़ गिरने से दो बालक व किशोर की मौत हो गई। ये हादसे रामपुर मथुरा व इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में हुए। खैराबाद में झोपड़ी पर बिजली गिरने से मवेशी की जान चली गई। महोली में पेड़ के नीचे दबकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। कई इलाकों में पेड़ व टॉवर तिनके की तरह उखड़ गए। तेज हवा से शहर में बने शॉपिंग मॉल के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा के मिश्रनपुरवा मजरा अटौरा में रामकिशोर के दरवाजे पर लगे बरगद के पेड़ के पास पड़ोसी राजेंद्र के बच्चे ध्रुव (5) व शोभित (7) खेल रहे थे। आंधी में पेड़ गिरने से दोनों भाई उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। शोभित के पैर में फ्रैक्चर हो गया। महमूदाबाद तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर मजरा राजेपुर खुर्द गांव में राहुल (16) गन्ना काट रहा था। आंधी आने पर वह बाग में चला गया। पेड़ की डाल गिरने से वह घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने से जल गई झोपड़ी
शहर में जेल रोड पर पीपल का पेड़ गिरने से शिक्षक मयंक (35) चोटिल हो गए। तेज हवा में शहर स्थित विशाल मेगा मॉर्ट के सामने वाले हिस्से में लगे शीशे टूट गए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। खैराबाद में कर्बलापुरवा मजरा जमैयतपुर में राधेश्याम आम के बाग में रखवाली कर रहा था। बुधवार दोपहर बाग में बनी झोपड़ी पर बिजली गिर गई। इससे झोपड़ी जल गई। चपेट में आकर छत्रपाल के मवेशी की मौत हो गई।
महोली में मित्तल मशीनरी स्टोर के सामने खड़ी बोलेरो व एक कार पर पेड़ गिरने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार नितिन अग्रवाल की बताई जा रही है। दो अन्य बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में आंधी से इंडियन बैंक का टॉवर क्षतिग्रस्त हो गया।

आंधी ने उड़ाई 800 गांवों की बिजली : आंधी से 800 गांवों की बिजली गुल हो गई। शहर में बहुगुणा चौराहा व आदर्शनगर में बिजली के तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हुई। कमलापुर क्षेत्र के गढ़ी करौंदी गांव में पेड़ गिरने से कई खंभे टूट गए। खैराबाद नगर में 33 केवीए पावर हाउस की लाइन आंधी में क्षतिग्रस्त हो गई। हटौरा माखूपुर मार्ग पर लगा लोहे का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नगर में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जेई ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए हैं। मरम्मत की जा रही है। रामपुर कला क्षेत्र के लोहार ताली गांव में लकड़ी की बल्ली पर विद्युत तार बांधकर आपूर्ति दी जा रही थी। आंधी में बल्ली टूटने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बल्ली की चपेट में आकर नरेंद्र के मकान पर पड़ा टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। हरगांव में तार टूटने से आपूर्ति ठप है।


आम की फसल को भारी नुकसान
खैराबाद। आंधी-पानी ने बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। दतेली के संतोष कुमार ने बताया कि पहले से 50 प्रतिशत फसल कम आई थी। आंधी में बसी फसल बर्बाद हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed