फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trauma center transformed into quarantine center, team shifted

ट्रॉमा बना एक्टिव क्वारंटीन सेंटर, टीम हुई शिफ्ट

Mon, 15 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Trauma center transformed into quarantine center, team shifted
ट्रॉमा बना क्वारंटीन सेंटर, शिफ्ट हुई टीम
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने उद्घाटन कर सुविधाओं का लिया जायजा
अब यहीं से अप-डाउन करेगी एक्टिव क्वारंटीन की टीम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। खैराबाद के जमैयतपुर में बंद पड़े ट्रॉमा सेंटर का रविवार को डीएम और सीएमओ ने फीता काटकर उद्घाटन कर दिया। इसके बाद एक्टिव क्वारंटीन की टीम शिफ्ट हो गई है।
खैराबाद एल-1 में भर्ती मरीजों का इलाज करने वाली टीम अभी तक एमजे गोल्डन पैलेस में एक्टिव क्वारंटीन थी, लेकिन अब टीम को यहां से खैराबाद के जमैयतपुर में काफी समय से बनकर तैयार ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट करने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया। इसी को लेकर बंद पड़े ट्रॉमा सेंटर की साफ-सफाई कराकर बेड डलवाए गए। गर्मी को देखते हुए एसी लगाई गई। सारी सुविधाएं होने के बाद रविवार शाम को डीएम अखिलेश तिवारी, सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने यहां पहुंचकर एक्टिव क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। अफसरों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद डीएम, एसपी ने फीता काटकर ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि बंद पड़े ट्रॉमा सेंटर को एक्टिव क्वारंटीन सेंटर बनाकर एक्टिव टीम को यहां शिफ्ट किया गया है। अभी तक एक्टिव टीम एमजे पैलेस में क्वारंटीन होती थी, होटल के विभाग को पैसे नहीं पड़ते थे, लेकिन अब होटल खुल गए हैं। इसलिए सरकारी भवन को एक्टिव क्वारंटीन सेंटर के लिए चुना गया। ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन कर टीम को यहां शिफ्ट कर दिया गया है। सरकारी वाहनों से टीम कोविड अस्पताल से अप-डाउन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed