फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Transformer out of order more than 20 days

20 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान

Fri, 08 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Transformer out of order more than 20 days
लाइट - फोटो : अमर उजाला

महोली के ग्राम पंचायत ननसोहा में 20 दिन से अंधेरा छाया हुआ है। कारण, यहां लगा ट्रांसफार्मर फूंक गया, जिससे करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने कई बार पावर कॉर्पोरेशन से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


ननसोहा में करीब 20 दिन पूर्व लगा ट्रांसफार्मर फूंक गया। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन में कई बार शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। गर्मी में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


15 गांवों की रोक दी गई सप्लाई
पॉवर कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को 15 गांवों की विद्युत सप्लाई रोक दी है। कारण इन गांवों पर 25 लाख की बिजली बिल की बकायेदारी है। जब तक बकाया जमा नहीं होगा, सप्लाई बंद रहेगी। अधिशाषी अभियंता आरबी यादव ने बताया  शुक्रवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हरगांव इलाके के मुस्तफाबाद, बागीपुर, सफरोई, सहादतनगर, सतुनी, झरेखापुर, बिनौरा, रायपुर, करोई, रहीमाबाद, सैलरा, सरैंया, खेऊरा, झखेरवा, मकरेड़ा गांव में 25 लाख की बकायेदारी निकली। जिस पर इन गांवों की सप्लाई बंद कर दी गई है। जब तक ग्रामीण बिल जमा नहीं करेंगे, विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed