{"_id":"685312837b12b62d640e9887","slug":"training-given-on-making-natural-pesticide-neemastra-sitapur-news-c-102-1-stp1003-134642-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्राकृतिक कीटनाशक नीमास्त्र बनाने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्राकृतिक कीटनाशक नीमास्त्र बनाने का दिया प्रशिक्षण
Thu, 19 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर की ग्रामसभा नौवापुर के पंचायत भवन में बुधवार को किसानों को प्रशिक्षण देते सहायक वि
लहरपुर (सीतापुर)। नौवापुर स्थित पंचायत भवन में बुधवार को किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक कीटनाशक नीमास्त्र बनाए जाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया।
सहायक विकास अधिकारी कृषि राजकुमार वर्मा ने खेतों को रसायनिक खादों से मुक्त रखने के लिए नीमास्त्र, धतूरा, गोमूत्र, छाछ और तांबा का मिश्रण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह जैविक कीटनाशक न केवल फसलों को कीटों से बचाता है बल्कि मिट्टी को भी पोषित करता है।
उन्होंने किसानों को बताया कि रसायन मुक्त खेती अपनाएं और फसलों को स्वस्थ व सुरक्षित बनाएं। उन्होंने किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत बनाने की विधि के बारे में भी बताया। साथ ही किसानों को समय से मिट्टी का नमूना लेने और जांच कराने का तरीका भी बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अकलाख खां, सर्वेश कुमार, आशीष मिश्रा, धर्मपाल, कृषि सखी लक्ष्मी देवी, गीता, बुलाकी व पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।