फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trainee teachers hoop diet and BSA

प्रशिक्षु शिक्षकों ने डायट व बीएसए को घेरा

Wed, 07 Oct 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 07 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के तहत चयनित टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं का छह माह का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। उसके बाद एग्जाम भी कराए जा चुके हैं। एग्जाम का रिजल्ट आ चुका है पर अभी तक इन्हें सर्टिफिकेट वितरित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


इनके अभाव में इनकी मौलिक नियुक्ति भी अटकी है। इससे प्रशिक्षु शिक्षकों में आक्रोश है। प्रशिक्षुओं का कहना है मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर सर्टिफिकेट लेने के लिए बुलाया गया था। जब वहां पर पहुंचे तो किसी ने सही जानकारी नहीं दी। बुधवार को फिर से पहुंचे।
विज्ञापन


तब भी सर्टिफिकेट नहीं मिले। इस पर प्रशिक्षु शिक्षक आग बबूला हो उठे और एकत्रित होकर डॉयट गेट के सामने नारेबाजी शुरू कर दी। तकरीबन दो घंटे तक प्रदर्शन चलने से वहां पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में प्रशिक्षुओं ने डायट प्राचार्य से वार्ता की मगर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रशिक्षु शिक्षक वहां से बीएसए कार्यालय पहुंच गए। गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में घुस कर बीएसए संजीव सिंह को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इस पर बीएसए ने सभी समस्याओं को जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed