फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Train run on track after 11 months

11 माह बाद पटरी पर दौड़ी ट्रेन

Mon, 08 Mar 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Train run on track after 11 months
मैलानी से चलकर जंक्शन पहुंची पैसेंजर ट्रेन। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। कोरोना कॉल में लॉक हुए चार ट्रेनों के पहिये रविवार से अनलॉक हो गए हैं। 11 माह बाद लखनऊ-सीतापुर वाया मैलानी रूट पर रेलवे ने दो पैसेंजर ट्रेनों को मेल बनाकर दौड़ा दिया है। इन ट्रेनों के संचालन से पहले रेलवे इस रूट पर गोरखपुुर वाया मैलानी के लिए एक एक्सप्रेस को हरी झंडी दे चुका था, पर अब इन चार ट्रेनों के चलने से मुसाफिरों को काफी राहत मिलेगी। वजह, ये ट्रेनें हर छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेेंगी। अभी इन ट्रेनों में सफर करने के लिए पहले की अपेक्षा जेब अधिक ढीली करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन शुरू होने से जंक्शन की रौनक बढ़ गई है। पहले दिन जंक्शन से करीब 42 यात्रियों ने सफर किया। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद से ही ट्रेनों के संचालन पर रोक थी। अब हालात सामान्य होने और सब कुछ अनलॉक होने के बाद ट्रेनों के संचालन की मांग उठने लगी थी। बसों से सफर करने के लिए लोगों को अधिक पैसे चुकता करने पड़ रहे थे। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए पिछले महीने रेलवे ने लखनऊ-सीतापुर रूट पर गोरखपुर वाया मैलानी एक्सप्रेस ट्रेन को दौड़ा दिया था, लेकिन एक्सप्रेस होने की वजह से वह ट्रेन हर स्टेशन पर नहीं रुकती थी।
विज्ञापन

ऐसे में लोकल सफर करने वाले लोगों को इस ट्रेन से बहुत फायदा नहीं मिल रहा था। मुसाफिरों की इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ से मैलानी के बीच ट्रेनों के संचालन की तारीख सात मार्च तय कर दी थी। तय तारीख पर रविवार सुबह मेल बनकर चली पैसेंजर ट्रेन सुबह लखनऊ से 6:20 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन सीतापुर जंक्शन पर 8:47 मिनट पर पहुंची। इसी तरह मैलानी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन रविवार सुबह मैलानी से 6:05 बजे निकली थी और सीतापुर जंक्शन पर 8:50 बजे पहुंची। इन दोनों ट्रेनों पर सीतापुर जंक्शन से 42 यात्रियों ने सफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि सुबह लखनऊ से मैलानी और मैलानी से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों का सीतापुर जंक्शन पर ही क्रास हुआ था। वहां से रविवार सुबह 42 यात्रियों ने टिकट लेकर सफर किया है। अब इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत हो गई है।
ट्रेन पैसेंजर पर किराया मेल का
सीतापुर जंक्शन से मैलानी व लखनऊ के लिए रविवार से ट्रेनों का संचालन तो शुरू हो गया है, लेकिन यात्रियों को टिकट लेना होगा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अभी एमेस्टी मान्य नहीं है। एमेस्टी से यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। खास बात यह है कि दोनों ट्रेन पैसेंजर हैं। लेकिन अभी इनका किराया मेल ट्रेन का ही चुकाना होगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ व मैलानी के बीच दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सीतापुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को 50 रुपये का टिकट मिलेगा। सीतापुर से मैलानी जाने वालों के लिए 55 रुपये का टिकट है। इसी तरह सीतापुर से अन्य स्टेशनों पर जाने के लिए अलग-अलग किराया है।
कल से गोरखपुर के लिए शुरू होगी ट्रेन
सीतापुर से गोरखपुर व गोरखपुर से सीतापुर के लिए सफर करने वाले यात्रियों को भी ट्रेनों से सफर का आनंद मिलेगा। गोरखपुर व सीतापुर के बीच एक जोड़ी ट्रेनों का संचालन नौ मार्च से शुरू हो रहा है। गोरखपुर से सीतापुर के बीच अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेन संख्या 05093, नौ मार्च 21 से प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह छह बजे सीतापुर के लिए रवाना होगी। सीतापुर जंक्शन पर यह ट्रेन 3:05 मिनट पर पहुंचेगी।
सीतापुर से गोरखपुर जाने वाली अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेन संख्या 05094 नौ मार्च 2021 से शाम 3:45 मिनट पर सीतापुर से रवाना होगाी। यह ट्रेन रात 1:15 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, सीतापुर से मैलानी व लखनऊ के लिए रविवार से दो जोड़ी ट्रेनें शुरू हुई हैं, लेकिन इस रूट पर एक ट्रेन पहले से ही चल रही है। स्टेशन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि इस रूट पर गोरखपुर से मैलानी के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन पहले से चल रही है। यह ट्रेन गोरखपुर से चल कर सीतापुर सुबह 9:40 बजे पहुंचती है, यही ट्रेन वापसी में मैलानी से चलकर सीतापुर शाम 7:40 बजे पहुंचती है।
ट्रेन से कर आए गोला गोकर्णनाथ के दर्शन
शहर के ग्वालमंडी निवासी केपी सिंह गोला-गोकर्णनाथ के दर्शन करने ट्रेन से गए। शाम 5:45 पर मैलानी से सीतापुर पहुंची ट्रेन से वापस आए। बताया, सुबह मैलानी जाने वाली ट्रेन से अपने साथी डोरीलाल के साथ गोला गया था और दर्शन कर लौट आया हूं। शहर के आवास विकास बेगमबाग के रहने वाले अनिल कुमार श्रीवास्तव के लिए ट्रेनों का चलना किसी सौगात से कम नहीं है।

उन्होंने रविवार को पत्नी ज्योति के साथ बस से सीतापुर का सफर किया और शाम को वह मैलानी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन से वापस लखनऊ चले गए। मजबूरी में वह अभी तक बस का सफर करते थे, लेकिन रविवार से जब ट्रेन चली तो वह सुबह पत्नी संग बस से आए और शाम को ट्रेन से लखनऊ वापस गए। ट्रेन शुरू होने पर लखनऊ का एक परिवार तीर्थयात्रा करने सीतापुर पहुंचा। लखनऊ निवासी ममता ने बताया कि वह परिवार की शिवानी, प्रिया, जूली, अर्पिता सहित आठ सदस्यों के साथ सुबह लखनऊ में ट्रेन पर सवार होकर सीतापुर पहुंची। नैमिषारण्य दर्शन करने के बाद शाम वाली ट्रेन से वह पुन: लखनऊ वापस लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed