फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   traffic stalled due to rain and storm

बारिश व आंधी से गिरा पेड़, यातायात ठप

Mon, 22 Jul 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
traffic stalled due to rain and storm
सीतापुर। बारिश से शहर के 10 से अधिक मोहल्लों में जलभराव हो गया। नाला चोक होने से कुछ ही देर में पानी नाले के ऊपर से बहने लगा। इससे लोगों को निकलने में दिक्कतें उठानी पड़ी। आंधी में पेड़ गिरने के कारण सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर यातायात ठप हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ हटवाया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। पारा लुढ़ककर 32 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार को भी बारिश की संभावना है। पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम के बदले मिजाज से रविवार को राहत मिली। सुबह से ही तेज हवा के बीच आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया।
विज्ञापन

जिले के कई इलाकों मे बारिश भी हुई। शहर की सड़कों पर रिमझिम फुहारों ने लोगों को तरबतर कर दिया। बारिश के बीच चलने वाली तेज हवा से उत्तरधौना गांव के करीब एक पेड़ धरासाई होने से सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। कल्ली चौराहा चौकी की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। मौसम के करवट लेने से पिछले 24 घंटो के मुकाबले पारे मे दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। बदली व बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया। जिससे लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed