{"_id":"6aaae297555f26e7a40358c4","slug":"miscreants-attacked-five-people-on-a-motorcycle-they-fled-to-save-their-lives-sitapur-news-c-102-1-slko1055-164057-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइक सवार पांच लोगों पर बदमाशों ने किया हमला, जान बचाकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइक सवार पांच लोगों पर बदमाशों ने किया हमला, जान बचाकर भागे
Thu, 17 Sep 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया के रमपुरवा गांव के पास बदमाशों ने दो बाइक पर सवार पांच लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। चोट लगने के बाद भी बाइक सवार वहां से जान बचाकर भागे। उन्होंने आशंका जताई कि बदमाश लूट करने के इरादे से थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खिजना गांव निवासी बन्ने के अनुसार वह रात करीब दस बजे बाइक पर अपनी पत्नी और बेटे एहतिशाम को लेकर घर की तरफ जा रहे थे। दूसरी बाइक अलुवापुर गांव निवासी उनके रिश्तेदार मोहम्मद रियाज, बड्डूपुर निवासी रियाज भी सवार थे। सभी एक रिश्तेदार से मिलने गए थे। लौटते समय अटरिया नीलगांव मार्ग पर रमपुरवा गांव के सामने नकाबपोश बदमाशों ने उन पर लाठियों से वार कर दिया। सभी बदमाश झाड़ियों में छिपकर पहले से बैठे हुए थे। लाठी के वार से बन्ने के कंधे पर चोट लगी, फिर भी वह बाइक को संभालकर वहां से भाग निकले। बदमाशों ने पीछे आ रही दूसरी बाइक पर भी लाठी से वार किया, जिस पर सवार मोहम्मद रियाज के हाथ में चोट आई।
हालांकि वह भी अपनी बाइक को संभाल ले गए। सभी पीड़ित भागते हुए नीलगांव पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही यूपी 112 को सूचना दी गई। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे। लाठी के वार से एहतिशाम के हाथ में भी चोट आई है। सीओ सिधौली वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
हरगांव। मंगलवार को किशोरी से साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले रायपुर निवासी देशराज व मोहित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी लकड़ी बीनने गई थी। गन्ने के खेत में दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस टीम ने आरोपियों को रायपुर मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़ा। उनको कोर्ट में पेश किया गया है। पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया है।