{"_id":"6043cd708ebc3e8c965c07d1","slug":"tractor-hit-three-sisters-one-dead-sitapur-news-lko568271856","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने तीन बहनों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने तीन बहनों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
मछरेहटा क्षेत्र में रमपुरवा गांव के पास युवती की मौत के बाद घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन। (संवा
- फोटो : SITAPUR
मछरेहटा (सीतापुर)। खेत से शनिवार को घर जा रही तीन सगी बहनों को एक तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रैैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में एक किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो बहनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों की हालत नाजुक है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मछरेहटा इलाके के गांव कालूपुर निवासी तीन सगी बहनेें मोनिका (12), सोनी (10), मोहिनी (17) शनिवार को पिता रामपाल के साथ घर से बटाई पर लिए गए खेत में आलू खोदने गईं थी। तीनों बहनें खेत पर काम करने के बाद घर वापस आ रहीं थीं, इस बीच परसदा-अक्क्लिपुर मार्ग पर रमपुरवा के पास नहर पटरी पर पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीनों बहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई।
मछरेहटा पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल बहनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही मोहिनी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ मछरेहटा राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। मामले में जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।