फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tomorrow Harishankari plants will be installed in every gram panchayat

कल हर ग्राम पंचायत में लगेंगे हरिशंकरी पौधे

Fri, 03 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow Harishankari plants will be installed in every gram panchayat
सीतापुर। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में एक अच्छी पहल की जा रही है। पंचायत राज विभाग की ओर से हर ग्राम पंचायत में हरिशंकरी पौधा रोपित कराया जाएगा। वन विभाग पाकड़, बरगद व पीपल के पौधे उपलब्ध कराएगा। पौधे रोपित करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए ब्लॉक और ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए गये हैं।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन के शमन और अनुकूलन संबंधी कार्ययोजना का ग्राम पंचायतों के स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किए जाने के लिए जागरूकता के उद्देश्य से पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। ‘कान्फ्रेंस ऑफ पंचायत 2022’ में प्रधानों की प्रतिभागिता और 1599 ग्राम पंचायतों में एक-एक हरिशंकरी पौधा रोपित किया जाएगा। यह कार्य आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होगा।
विज्ञापन

हरिशंकरी पौधे रोपित करने के लिए डीपीआरओ मनोज कुमार ने सभी एडीओ पंचायत व सचिवों को प्रधानों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। स्थानीय स्तर पर जलवायु संवेदी बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास की थीम पर कार्यक्रम होगा। कान्फ्रेंस में वीसी के मार्फत जानकारी दी जाएगी जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि, जल संसाधन, स्वास्थ्य, अपशिष्ट प्रबंधन, वैकल्पिक ऊर्जा, जलवायु व आपदा प्रबंधन आदि क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन संबंधी कार्य को गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जून को 1599 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए सीडीओ अक्षत वर्मा ने जिला और ब्लॉक स्तरीय 42 नोडल अफसर नामित किए हैं। सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत वन विभाग की नामित नर्सरी से चार जून को 4797 पौधे प्राप्त करके इसका प्रमाणपत्र डीपीआरओ को शाम तीन बजे तक देंगे। प्रधानों को हरिशंकरी पौधे रोपित कराकर उसकी सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड बनवाना है। बीडीओ व एडीओ पौधरोपण की डिजिटल डायरी बनवाएंगे। रोपित पौधों की सुरक्षा व उनमें नियमित पानी देने का उत्तरदायित्व संबंधित गांव में तैनात सफाई कर्मी का होगा। यह जानकारी डीपीआरओ मनोज कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed