{"_id":"6b09cf53a24bbf93fa0b8084","slug":"development-works-will-be-carried-out-in-villages-using-the-mla-fund-sitapur-news-c-102-1-slko1052-168520-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विधायक निधि से गांवों में कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विधायक निधि से गांवों में कराए जाएंगे विकास कार्य
Sat, 28 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में विधायक निधि से विकास कार्यों को गति देने की तैयारी है। अलग-अलग विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में कुल 19 निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों पर करीब 2 करोड़ 93 लाख 49 हजार रुपये खर्च होंगे।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को इन कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें गांवों की गलियों में इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, सीसी रोड और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
कार्यदायी संस्था की ओर से जारी कार्यों के विवरण के अनुसार, विधायक निधि योजना के तहत प्रस्तावित सभी 19 कार्यों की अनुमानित लागत 10.51 लाख से लेकर 24.99 लाख रुपये तक है। इनमें विकासखंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत नारायणपुर में नारायणपुर से गांव तक इंटरलॉकिंग का कार्य 24.99 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसी तरह खैराबाद विकासखंड की कांशीराम कॉलोनी के पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबा लोकराम द्वार का सुंदरीकरण 21.95 लाख रुपये से होगा। परसेंडी विकासखंड के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण पर 18.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहला विकासखंड की ग्राम पंचायत ठठेरिया में विभिन्न मार्गों पर इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के लिए 18.22 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि प्रताप सिंह ने बताया कि कार्य कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान गुणवत्तापरक कार्य कराने पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।