Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Toilets will be built for the convenience of the disabled in the Collectorate

Sitapur News: कलेक्ट्रेट में निशक्तों की सुविधा के लिए बनेगा शौचालय

Sun, 23 Mar 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Toilets will be built for the convenience of the disabled in the Collectorate
सीतापुर। कलेक्ट्रेट आने वाले दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग की ओर से दिव्यांग शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में वाहनों के लिए वाहन स्टैंड बनेगा। अभी तक बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इन दोनों कार्यों पर तकरीबन 24 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट प्रांगण में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले निशक्तों के लिए शौचालय न होने से इस वर्ग को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के यहां दिव्यांग शौचालय बनवाया जाएगा। इस पर अनुमानित लागत दो लाख खर्च होगी। यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराएगा।
विज्ञापन

इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में वाहनों के खड़े होने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है। इससे लोग इधर-उधर वाहने खड़े कर देते जिससे विपरीत स्थिति उत्पन्न होती है। कई बार महत्वपूर्ण बैठकों में आने जन प्रतिनिधियों और अफसरों को वाहन पार्क करने में समस्या हुई। इसका भी समाधान हो जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से धनराशि स्वीकृत की गई है। इस कार्य की अनुमानित लागत 21 लाख 66 हजार रुपये है। यह कार्य भी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed