फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Today there will be vigil everywhere

आज चप्पे-चप्पे पर रहेगी चौकसी

Wed, 23 Feb 2022 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Today there will be vigil everywhere
सीतापुर। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में करीब 20 हजार पुलिस कर्मियों को चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगाया गया है। सभी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय कर दी गई है। बूथों से लेकर जिला स्तर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। आज मनाए जाने वाले लोकतंत्र के पर्व में पुलिस महकमा अपनी अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए डीएम व एसपी लगातार तैयारियों में जुटे रहे। सुरक्षा का पूरा खाका खींच दिया गया है। करीब 20 हजार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इससे इंस्पेेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल, सिपाही से लेकर होमगार्ड और अन्य पुलिस कर्मियों के अलावा बाहर से आई केंद्रीय पुलिस बल के जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से 32 जोन में बंटे जिले में प्रत्येक पर उसकी क्षमता के अनुसार जवान रहेंगे। एक मतदान केंद्र पर चार बूथ होने पर एक सेशन पीएसी। चार से सात बूथ होने पर डेढ़ सेशन पीएसी लगेगी। अर्ध सैनिक बल भी साथ में रहेगा। हर थाने पर दो-दो क्यूआरटी वैन रहेंगी, जो लगातार क्षेत्र का भ्रमण करती रहेंगी। हर थाने पर दस कलस्टर मोबाइल वैन रहेंगी। किसी भी समय यह वाहन सबसे पहले पहुंच कर समस्या का निदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में 27 अंतरजनपदीय बैरियर लगाए गए हैं। चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यहां उपस्थित पुलिस बल प्रत्येक वाहनों की जांच करेगा। बगैर जांच कराए किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गैर जनपदों से आई पुलिस पार्टियों को भी बूथों पर रवाना कर दिया गया है।
पांच हजार रेड और यलो कार्ड जारी
मतदान को किसी भी तरह से प्रभावित करने वाले पांच हजार लोगों को रेड और यलो कार्ड जारी किया गया है। एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक थाना स्तर से यह तैयारी की गई है। ऐसे लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई अव्यवस्था न फैले।
दिनभर भ्रमणशील रहेंगे आला अधिकारी
दिन भर डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह का काफिला जिले में भ्रमणशील रहेगा। प्रत्येक विधानसभा में दोनों अफसर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगें। इसी के साथ किसी को भी कोई समस्या होने पर वह डीएम, एसपी के सीयूजी नंबर पर भी समस्या बताकर मदद ले सकता है।
इन थानों पर रहेगी स्पेशल क्यूआरटी
जिले में 18 ऐसे थाने चिह्नित किए गए हैं, जहां पर संवेदनशील क्रिटकल बूथों की संख्या अधिक है, वहां पर स्पेशल क्यूआरटी की टीमें लगाई गई हैं। एएसपी साउथ ने बताया कि इन थाना क्षेत्रों में चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त स्पेशल क्यूआरटी लगाई गई है। महिला पुलिस कर्मियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन बूथों पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां पर महिला पुलिस टीम तैनात रहेगी। हर सर्किल में एक महिला एसएचओ को लगाया गया है।

चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस की सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे लोग जो अशांति फैला सकते थे, उनको कार्ड भी जारी किए गए हैं। मतदाताओं से अपील है कि वह निष्पक्ष मतदान करें। पुलिस का भी सहयोग करें।
- एनपी सिंह, एएसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed