{"_id":"570166434f1c1b5c25c8134b","slug":"today-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज प्रदेश व्यापी बंद से ठप रहेगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज प्रदेश व्यापी बंद से ठप रहेगा कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सराफा व्यापार की हड़ताल के समर्थन में सोमवार को समूचे जिले का बाजार बंद रहेगा। प्रदेश व्यापी बाजार बंदी में व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों ने समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की अंदेशा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सराफा व्यापार पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाई है। इसके विरोध में सराफा व्यापारी पिछले एक माह से अपने प्रतिष्ठानों में ताले लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके केंद्र सरकार पर इस आंदोलन का तनिक भी असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
सरकार से अपनी मांग मनवाने के लिए सराफा व्यापार की हड़ताल के समर्थन में व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों ने सोमवार को प्रदेश व्यापी बंद का ऐलान कर रखा है। इस पर सीतापुर जनपद में भी समूचा बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस बंदी में व्यापार नेता बनवारी लाल कंछल व संदीप बंसल आदि संगठनों ने प्रदेशव्यापी बंदी में खुलकर साथ देने का वादा किया है। इससे तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की उम्मीद है।