फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Today parties will leave for polling booths

आज पोलिंग बूथों को रवाना होंगी पार्टियां, मतदान कल

Tue, 27 Apr 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Today parties will leave for polling booths
सीतापुर। जिले में 29 अप्रैल को मतदान होना है। 28 अप्रैल को सभी मतदान पार्टियां बूथों के लिए रवाना की जाएंगी। मतदान दलों की रवानगी के लिए 1227 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए रवानगी स्थल पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाओं को मंगलवार देर रात तक अंतिम रूप दिया गया। जिससे पार्टी की रवानगी का कार्य समय से किया जा सके।
विज्ञापन

28 अप्रैल को 19 ब्लाकों के निर्धारित स्थलों से सुबह आठ बजे से मतदान केन्द्रवार बूथों को मतदान दलों की रवानगी का कार्य प्रारंभ होना है। इसका अंकन डीएम विशाल भारद्वाज की ओर से मतदान अधिकारियों को जारी नियुक्ति आदेश में किया गया है।
विज्ञापन

मतदान दलों की बूथों पर रवानगी के लिए मंगलवार को देर रात तक ब्लाकों में व्यवस्थाएं की जाती रहीं। वाहनों को न्याय पंचायतवार खड़े करने के साथ ही मतदान दलों को दी जाने वाली सामग्री के काउंटर, ड्यूटी आदेश प्राप्त कराने आदि की तैयारियां की गईं। ब्लाकवार वाहनों को डीजल उपलब्ध कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने संबंधित डीजल पम्प को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed