फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tigress caught on camera and pugmarks found, yet the Forest Department comes up empty-handed

Sitapur News: बाघिन कैमरे में कैद, पगचिह्न भी मिले मगर वन विभाग के हाथ खाली

Sat, 25 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tigress caught on camera and pugmarks found, yet the Forest Department comes up empty-handed
संदना इलाके में विचरण करती बा​घिन ट्रैप कैमरों में हुई कैद। संवाद
संदना। क्षेत्र के रसुलवा गांव के किसान कमलकिशोर की बाघिन के हमले में मौत के बाद वन विभाग का रेस्क्यू अभियान शनिवार को दसवें दिन भी बेनतीजा रहा। शनिवार को बिजवामऊ गांव के पास नदी के पुल के किनारे खेतों में बाघिन के ताजा पगचिह्न मिले। वन विभाग के ट्रैप कैमरे में भी बाघिन कैद हुई है। इसके बाद वन विभाग की टीमों ने कॉम्बिंग तेज कर दी।
विज्ञापन


वन विभाग की टीमें शनिवार को दिनभर बिजवामऊ, गेंधारिया, शेरपुर, रसूलवा, उपरहितापुर और आसपास के खेतों, बागों व झाड़ियों में बाघिन की तलाश करती रहीं। ट्रैप कैमरों, ड्रोन और पिंजरों की निगरानी भी जारी रही, लेकिन अभियान के दसवें दिन भी वन विभाग के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन

शेरपुर निवासी अंकित ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी कई टीमों के सक्रिय होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। इससे ग्रामीणों का खेत जाना मुश्किल हो गया है। मवेशियों के लिए चारा लाना भी चुनौती बन गया है, जिससे पशु कमजोर हो रहे हैं। गेंधारिया निवासी कढ़िले ने कहा कि हर रोज बाघिन के जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन 10 दिन बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेजी से हो रही तलाश
बिजवामऊ गांव के पास नदी पर बने पुल से कुछ दूरी पर खेतों में बाघिन के ताजा पगचिह्न मिले हैं। वन विभाग की टीमें लगातार खोजबीन कर रही हैं। बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उसे रेस्क्यू करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- सिकंदर सिंह, रेंजर मिश्रिख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed