{"_id":"6a61131059ee85040b094ac5","slug":"tigress-captured-on-camera-trap-combing-operation-underway-sitapur-news-c-102-1-slko1037-160598-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैप कैमरे में कैद हुई बाघिन, कांबिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैप कैमरे में कैद हुई बाघिन, कांबिंग जारी
Thu, 23 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
पगचिह्न। - संवाद
संदना। क्षेत्र के रसुलवा के पुरवा गांव में बुधवार को बाघिन के ताजा पगचिह्न मिले हैं। वन विभाग ने बाघिन के ट्रैप कैमरे में कैद होने की पुष्टि की है। इससे ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। लोग खेतों की तरफ जाने से डर रहे हैं। बच्चों के स्कूल आने-जाने को लेकर भी परिजन चिंतित हैं।
बुधवार को रसुलवा के पुरवा निवासी विष्णु के खेत में बाघिन के ताजा पगचिह्न मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम एक-दो दिन ही गांव की ओर आई थी, उसके बाद मुख्य रूप से गेंधरिया क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।
रसुलवा का पुरवा निवासी बृजलाल, रघुनन्दन, महेन्द्र और मुनीम ने बताया कि विष्णु के खेत में मिले पगचिह्नों में कुछ बड़े और कुछ छोटे निशान हैं। ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ देखी गई है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पगचिह्न के आकार से भी ऐसा प्रतीत होता है कि एक से अधिक जंगली जानवर साथ में हैं।
ग्रामीणों ने खेत के पगचिह्न भी दिखाए। बताया कि पास के गन्ने के खेत में कई जगह गन्ना टूटा हुआ मिला, जिससे आशंका है कि कोई जंगली जानवर वहां बैठा रहा होगा। वहीं कुछ दूरी पर एक मोर भी मृत अवस्था में मिला, जिसे किसी जंगली जानवर द्वारा मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।