{"_id":"689b8502c76b2de4e8016dda","slug":"tiger-seen-with-cubs-sitapur-news-c-102-1-stp1003-138156-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अढ़नापुर में दो शावकों के साथ दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अढ़नापुर में दो शावकों के साथ दिखा बाघ
Tue, 12 Aug 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। अढ़नापुर गांव के पास ग्रामीणों ने शावकों के साथ बाघ देखने का दावा किया है। सूचना पर वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ ही रेस्क्यू में जुटी है।
अढ़नापुर गांव निवासी हंसराज ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह बच्चों के साथ नित्यक्रिया के लिए नहर के पास गए थे। उन्होंने बताया कि सामने दो शावकों के साथ बाघ दिखा। उन्होंंने मोबाइल में इस दृश्य को कैद कर लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बाघ व उसके शावक गन्ने के खेत या जंगल में छिपे हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर को ट्रेस करने की कोशिश की। गार्ड अनिल यादव ने बताया कि अढ़नापुर व बसंतपुर गांव के बीच काॅबिंग की गई है। जंगली जानवर को ट्रैस कर पिंजरा लगाया जाएगा।