फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger hunted two cattle in Bhagwantpur and Banjaria

Sitapur News: बाघ ने भगवंतपुर व बंजरिया में दो मवेशियों का किया शिकार

Thu, 28 Aug 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tiger hunted two cattle in Bhagwantpur and Banjaria
बाघ के पगचिह्न। - फोटो : बाघ के पगचिह्न।
महोली/इमलिया सुल्तानपुर। जिले में बाघ की दहशत बढ़ती जा रही है। मंगलवार देर रात बाघ ने जहां एक ओर महोली के बंजरिया गांव में एक पालतू गोवंश को निवाला बनाया, वहीं दूसरी ओर हरगांव क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में एक वनरोज का शिकार किया। बाघ के ताबड़तोड़ हमलों ने ग्रामीणों को दहशतजदा कर दिया है। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि दोनों स्थानों पर पगचिह्नों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया बाघ का हमला लग रहा है।
विज्ञापन

वन क्षेत्र महोली के बंजरिया निवासी शिव वीर सिंह का पालतू गोवंश मंगलवार रात घर के बाहर बंधा था। बताया जाता है कि देर रात वह छूटकर खेतों की तरफ चला गया। बुधवार सुबह 10 बजे खेतों की तरफ घास काटने गए ग्रामीणों ने गांव से 500 मीटर दूर विमलेश अवस्थी के गन्ने के खेत में गोवंश का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखकर गांव में सूचना दी।
विज्ञापन

गांव से सुशील सिंह, मानसिंह व शोभित घटनास्थल की तरफ निकले। उनका दावा है कि उन्होंने बाघ को चकरोड से गन्ने के खेत में घुसते हुए देखा। इससे वह डरकर वापस गांव आ गए और वन विभाग को सूचना दी। डिप्टी रेंजर जहीर खान ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बाघ द्वारा गोवंश का शिकार किए जाने की पुष्टि की। बताया कि गोवंश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन रेंज हरगांव क्षेत्र के भगवंतपुर गांव के बाहर गन्ने के खेत में बाघ ने एक वनरोज को शिकार बनाया। बुधवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने रामलोटन के गन्ने के खेत में खून व बाघ के पगचिह्न देखे। वहीं कुछ दूर स्थित छोटे के खेत में वनरोज का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना पर रेंजर हरगांव बीनू पाल टीम के साथ मौके पर पहुंची और पगचिह्नों की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed