फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger footprints found in fields near Pasigwan

Sitapur News: पसिगवां के पास खेत में मिले बाघ के पगचिह्न

Wed, 02 Oct 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 02 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tiger footprints found in fields near Pasigwan
पगचिह्नों की जांच करते वनकर्मी।
महोली (सीतापुर)। बाघ अपने ही शिकार (बैल के शव) के पास मंगलवार को दोबारा फिर पहुंचा। करीब 20 मीटर तक बैल के शव को घसीटकर ले गया और दोबारा निवाला बनाया। वन विभाग की टीम ने इसकी पुष्टि की है। पसिगवां के पास खेत में बाघ के ताजा पगचिह्न भी पाए गए हैं। बाघ की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। उधर, दिनभर कॉम्बिंग के बाद भी वन विभाग की टीम बाघ की लोकेशन पता लगाने में नाकाम रही।
विज्ञापन

पसिगवां गांव के बाहर खेतों में सोमवार को किसान नरवीर यादव अपने भाई मंगू के साथ बैलगाड़ी से चारा लेने गया था। किसान जब खेत में घास काटने लगा तो बाहर बैलगाड़ी में बंधे उसके एक बैल को बाघ ने निवाला बनाया। बाघ का क्षत-विक्षत शव 200 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला था। मंगलवार को वन विभाग की टीम कॉम्बिंग कर रही थी। घटनास्थल पर बैल का शव गायब देख वनकर्मी चौंक गई।
विज्ञापन

घटना स्थल से करीब 20 मीटर दूर खेत में बैल का शव मिला। वन कर्मियों के मुताबिक बाघ दोबारा शिकार किए गए स्थान पर आया था। बाघ ने उसे दोबारा निवाला बनाया है। वहां बाघ के ताजा पगचिह्न भी मिले हैं। हालांकि, दिनभर खेतों की खाक छानने के बाद भी वन विभाग की टीम बाघ का पता नहीं लगा सकी। उधर, बाघ की चहलकदमी से पसिगवां, चव्वाबेगमपुर, पीतमपुर ग्रंट, अमिलिया आदि गांवों में दहशत बनी हुई है। भयभीत किसान अपने खेतों की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैप कैमरे में फिर नहीं आई बाघ की तस्वीर
पसिगवां में घटनास्थल के पास वन विभाग की टीम ने सोमवार को ट्रैप कैमरे भी लगाए थे। उनमें बाघ की तस्वीर कैद नहीं हुई है। ट्रैप कैमरों की बल्लियां गिरी हुईं मिली हैं। वन कर्मियों के मुताबिक बल्लियां गिरने से ट्रैप कैमरों में बाघ की तस्वीर नहीं आ सकी है।

बाक्स
दो टीमें लगातार कर रहीं कॉम्बिंग
बाघ ने सोमवार को पसिगवां में जहां एक मवेशी का शिकार किया था वहां पर वह दोबारा फिर पहुंचा है। ताजा पगचिह्न भी मिले हैं। उसी बैल के शव को 20 मीटर तक घसीट कर फिर से निवाला बनाया है। मौके पर लगे ट्रैप कैमरे की बल्लियां गिरी हुईं मिलीं हैं जिससे बाघ कैमरे में कैद नहीं हो सका है। इलाके में दो टीमें लगातार कॉम्बिंग कर लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक कर रही हैं।
- सिंकदर सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed