फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger footprints found in Bhagwanpur, Maholi

Sitapur News: महोली के भगवानपुर में मिले बाघ के पगचिह्न

Sat, 07 Sep 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 07 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tiger footprints found in Bhagwanpur, Maholi
महोली में बाघ को खोजते वन विभाग के अफसर।
महोली (सीतापुर)। क्षेत्र के भगवानपुर में बाघ के पगचिह्न मिले हैं। बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। वन विभाग गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है। शुक्रवार को नरनी व कोल्हौरा गांव में रेंजर व उनकी टीम ने गांव के सचिवालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों जागरूक किया। इसके साथ ही टीम ने पीतमपुर ग्रंट में कॉम्बिंग की। गांव में लगाए गए पिंजरे व ट्रैप कैमरे में बाघ कैद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भगवानपुर ग्रंट में ग्रामीणों ने बाघ के पगचिह्न देखे तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पगचिह्न बाघ के मिले। पुष्टि होने पर टीम ने आसपास के खेतों में कॉम्बिंग की। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया। वन विभाग के रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भगवानपुर गांव के बाहर खेतों मे पगचिह्न मिले हैं। टीम कॉम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन


जंगली जानवर ने फिर मवेशी को बनाया निशाना
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात जंगली जानवर ने एक मवेशी को निशाना बनाया। ग्राम पंचायत भदेवा मजरा जैतापुर निवासी सुल्ताना की बछिया घर के बाहर बंधी थी। जंगली जानवर उसका पेट फाड़कर खा गया। बछिया के चीखने पर घर के लोग जग पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने देखा कि बछिया पर जानवर हमला कर रहा शोर मचाने पर जानवर भाग निकला। बछिया की मौत हो गई। गांव के आमिर, शाबान, अमन, इरफान ने बताया कि भेड़िये जैसा जानवर लग रहा था। गांव में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को लगभग 10 बजे वन क्षेत्राधिकारी बीनू पाल व उनकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बछिया को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भिजवाया दिया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही घटना का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed