फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger claw marks seen in Raghunathpur Ani village

रघुनाथपुर ऐनी गांव में दिखे बाघ के पंजों के निशान

Tue, 21 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tiger claw marks seen in Raghunathpur Ani village
गोंदलामऊ इलाके के रघुनाथपुर एनी गांव में ग्रामीणों को एकजुट रहने की सलाह देते वन विभाग के अफसर। - - फोटो : SITAPUR
औरंगाबाद (सीतापुर)। मिश्रिख इलाके में बाघ के पैरों के निशान दिखाई देने के बाद अब यह बाघ गोंदलामऊ इलाके में पहुंच गया है। दो दिन पहले वन विभाग ने इसे पिसावां होते हुए हरदोई जनपद पहुंच जाने की बात कही थी। लेकिन सोमवार को गोंदलामऊ इलाके में पैरों के निशान मिलने से वन विभाग का अनुमान गलत साबित हुआ है। इसकी सूचना से 10 से अधिक गांवों के लोग दहशत में आ गए है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग शुरू कर दी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

गोंदलामऊ विकासखंड के रघुनाथपुर एनी गांव में सोमवार की सुबह गांव के कुछ किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। किसानों को गांव के दक्षिण में खेत के पास वन्यजीव के पैरों के निशान दिखाई दिए। जिससे किसान डर गए, शोर मचाना शुरु कर दिया। इसके बाद तमाम ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम खेतों में पहुंची। वहां पर बने निशान को देखा। इसकी वजह से बरेड़ा, करवामऊ, नहवाईया, असरफ नगर, सिद्दीकपुर व मीरापुर आदि गांवों के ग्रामीणों दहशत में आ गए है। यहां के बालक, नीरज, विनोद, दिनेश, मनोज ने बताया पगचिन्ह देखकर लग रहा था कि कुछ देर पहले ही यहां से बाघ निकला है। फारेस्टर मिश्रिख एसएन शुक्ला ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया गांव में जो पैरों के निशान मिले हैं, वह बाघ के ही हैं। इसके लिए कांबिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed