{"_id":"5db1e9068ebc3e93c816784c","slug":"three-vicious-thieves-caught-by-police-sitapur-news-lko4888001138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। राजगीर का काम करने के दौरान घरों की रेकी के बाद चोरियों की वारदातें अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 हजार की नगदी, जेवर, तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। गिरोह के दो सदस्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सुल्तानापुर गांव के मोड़ पर तीन शातिर चोरों के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय टीम के साथ सुल्तानापुर मोड़ पर पहुंचे। पुलिस को देख तीनों भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
चोरों की पहचान मुईद उर्फ कल्लू व रेहान निवासी तंबौर तथा लवकुश निवासी मतुवा कोतवाली लहरपुर के रूप में हुई है। तलाशी में इनके पास से 25,100 रुपये की नगदी, जेवर, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
गिरोह के सरगना मुईद उर्फ कल्लू ने 13 सितंबर को बरेती चौराहा लालपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण मिश्रा के घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नगद और जेवरात चोरी करने की बात कबूली है।
विगत 26 सितंबर को नगर के मोहल्ला अंबर सराय में कृष्ण बांत मिश्र के घर का ताला तोड़क नगदी व जेवरात, क्षेत्र के ग्राम मतुवा में अंकुर वर्मा के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी के साथ कई घटनाओं में संलिप्तता होना स्वीकार किया है।
गिरोह के सरगना कल्लू ने बताया कि वह राजगीर का काम करता है। घरों में काम करते हुए वह रेकी करता रहता था। इसके बाद साथियों के संग योजना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जिस घर में चोरी करनी होती थी, जरूरी औजार उस मकान के आसपास पहले से छिपा दिए जाते थे। इस गिरोह में दो सदस्य और हैं। वे फरार हैं।
दिवाली पर छह घर किए थे चिह्नित
गिरोह के सरगना कल्लू ने पुलिस को बताया कि दिवाली पर चोरी के लिए छह घर चिह्नित किए थे। नगर के अंबर सरांय तथा खत्रयाना के इन घरों में चोरी की योजना थी।