फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three vehicles seized promoting without a permit

बिना परमिट के प्रचार कर रहे तीन वाहन सीज

Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles seized promoting without a permit
इमलिया सुल्तानपुर/सीतापुर। आदर्श आचार संहिता व कोरोना प्रोटोकॉल के धता बताकर चुनाव प्रचार कर रहे प्रत्याशी के तीन वाहनों को पुलिस ने सीज किया है। साथ ही मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना इमलिया सुल्तानपुर के कैमा गांव में आचार संहिता व कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे जिला पंचायत वार्ड संख्या 26 के प्रत्याशी कलाम खां के तीन प्रचार वाहनों को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष करूणेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कैमा गांव में प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह क्रेन को लाकर प्रचार कर रहा था।
विज्ञापन

दो बोलेरो व अन्य वाहनों का काफिला था। जिसमें करीब 50 लोग सवार थे। इन वाहनों का प्रचार करने का परमीशन नहीं था। कोरोना प्रोटोकॉल को धता बताकर करीब 50 लोगों की भीड़ चुनाव प्रचार में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मौके पर पहुंचे तो अन्य लोग वहां से भाग गए। क्रेन व दो बोलेरो को मौके पर मिली इन तीनों वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया है एवं प्रत्याशी के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed