फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three more patients had symptoms of dengue

तीन और मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण

Sat, 03 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three more patients had symptoms of dengue
जिले में डेंगू रोग तेजी से पांव पसार रहा है, लेकिन स्वास्थ्य महकमा आंकड़ों की बाजीगरी में लगा हुआ है। शनिवार को जिले में तीन और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। ये तीनों मरीज प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज कराने पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


इन मरीजों के सामने आने से अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अब भी मानने को तैयार नहीं है, कि यहां पर डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। हरगांव डाक बंगला निवासी शिवशंकर लाल की पत्नी केशकुमारी (50) को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उसे लेकर निजी डॉक्टर के यहां पहुंचे।
विज्ञापन


पैथालॉजी जांच के बाद पता चला कि केशकुमारी डेंगू की चपेट में हैं। प्लेटलेट्स काउंट 35000 निकली। डॉक्टर ने उन्हें तत्काल लखनऊ रेफर कर दिया। मोहल्ला मुंशीगंज निवासी ओम प्रकाश के पुत्र शिवम उर्फ शिवा को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जांच में उसे भी डेंगू होने की पुष्टि हुई। डॉ. केडी जोशी ने बताया कि शिवा की प्लेटलेट्स बेहद कम निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी प्लेटलेट्स 10000 के करीब थी। उसे भी लखनऊ रेफर कर दिया। महोली के बड़ागांव निवासी रामशंकर की पत्नी गीता देवी (50) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जांच में उसमें भी डेंगू की पुष्टि हुई। गीता की प्लेटलेट्स काउंट 30000 थीं। डॉ. मुदित पांडेय ने बताया कि प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिर रहीं थीं। जिसकी वजह से गीता को लखनऊ रेफर कर दिया गया।


जबकि जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही के डर से डेंगू व बुखार के मरीज सीधे निजी डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। उधर, स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी इससे पूरी तरह अनभिज्ञता जता रहे हैं। इसी के साथ जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed