{"_id":"108a4bf3155f26f9c7e4be3f9af2fc19","slug":"three-injured-in-road-accidents-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर एक की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवीपुर निवासी अनिल कुमार मौर्या (25) सेठिया आयल मिल के पास महबूब आलम की कबाड़ की दुकान पर काम करता है। शनिवार को अनिल दुकान स्वामी के पुत्र जीशान (20) के साथ पिकअप से कबाड़ खरीदने निकला था।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम बेलगवां के निकट पिकअप पलट गई। इससे पिकअप में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी तरफ हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेलिया निवासी जगदेई (70) पुत्री की ससुराल मानपुर के ग्राम मखुवापुर गई थी।
विज्ञापन
नाती के साथ साइकिल से घर जा रही थी। कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी। जगदेई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।