फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three including milk seller and farmer died in road accidents

सीतापुर: मार्ग दुर्घटनाओं में दूध विक्रेता व किसान सहित तीन की मौत

Mon, 13 Feb 2023 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three including milk seller and farmer died in road accidents
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में किसान और दूध विक्रेता सहित तीन की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के गांव खुर्शीदाबाद निवासी रंजीत (30) दूध बेचने का काम करते थे। रविवार को वे बाइक पर साथी अंकित और सुर्जीत के साथ मिश्रिख कस्बा जा रहे थे। गांव बिजनापुर के पास बाइक साइकिल से घर जा रहे गंगापुर निवासी विपिन और अशोक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी मिश्रिख लाया गया। जहां चिकित्सकों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। काई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम आट के किसान इब्राहिम (65) रविवार शाम बोधनी मार्ग पर लगने वाले बाजार में सब्जी खरीदने पैदल जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मिश्रिख कोतवाल जिंतेंद्र ओझा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मौत
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को ट्रॉली से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है।

गांव सिरौली निवासी सूरज (25) ग्राम कांसा के मोड़ के पास स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार शाम वह महमूदाबाद कस्बे से ईंट उतार कर ट्रॉली पर बैठ कर वापस जा रहा था। ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने वह सड़क पर गिर गया। उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की दो साल की पुत्री है और पत्नी शैलेंदी देवी गर्भवती है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed