{"_id":"627ff6c74e218162f9306d32","slug":"three-hospital-seals-found-without-registration-sitapur-news-lko630612879","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकरण के चल रहे तीन अस्पताल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकरण के चल रहे तीन अस्पताल बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर/सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को अवैध रूप से संचालित झोलाछाप के अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। बिना पंजीकरण के अस्पतालों को सील कर दिया गया। नोटिस दिया गया है।
क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा के नेतृत्व में डॉ. गोविंद गुप्ता, डॉ. प्रणव सिंह, बीसीपीएम मनोज वर्मा के नेतृत्व में छापा मारा गया। अवैध रूप से संचालित चंदन बाबू क्लीनिक, सैफ डेंटल क्लीनिक और प्रसव का कार्य कर रही सुमन दाई के क्लीनिक को सील कर दिया गया। नोटिस दिया गया है।
ये अस्पताल बिना पंजीकरण के इलाके में चल रहे थे। डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि शासन की मंशानुरूप क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित झोलाछाप के क्लीनिक पर कार्रवाई की जा रही है। टीम की आने की सूचना पर हड़कंप मच गया। कई झोलाछाप अस्पताल बंद करके निकल गए। संवाद