{"_id":"671156b3b0a0df783d0a62a2","slug":"three-feeders-of-old-sitapur-remained-closed-sitapur-news-c-102-1-slko1053-120635-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुराने सीतापुर के बंद रहे तीन फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुराने सीतापुर के बंद रहे तीन फीडर
Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पुराने सीतापुर उपकेंद्र के तीन फीडर बृहस्पतिवार को बंद रहे। इस वजह से 30 से अधिक मोहल्लों में 14 घंटे बिजली गुल रही। लंबी कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से घरों में अंधेरा फैल गया। वहीं दिनभर बिजली गुल होने से कारोबार प्रभावित हुआ। एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई।
पुराने सीतापुर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने को लेकर कई दिन से कवायद चल रही थी। यहां पर पांच एमवीए से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से मरम्मत का काम शुरू हुआ।
इसके चलते 11 केवी कजियारा, श्यामनाथ व दुर्गापुरवा फीडर बंद रहे। इनके बंद होने से कजियारा, कोट, इस्लामबाग, पक्काबाग, शेखसरायं, पटिया, ताडकऩाथ, मुुंशीगंज, श्यामनाथ, तिवारी चौराहा, पूर्णागिरि नगर, गोडियनटोला, चौधरी टोला, तरीनपुर, सिटी स्टेशन आदि मोहल्लों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात 11 के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। लंबी कटौती होने के कारण इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। दिन में ही घरों में अंधेरा पसर गया। कई मोहल्लों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। थ