फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   three accused burnt woman alive after misdeed with her in sitapur uttar pradesh

पिता-पुत्र ने दुष्कर्म के बाद विवाहिता को जलाया, रात भर खेत में पड़ी रही पीड़िता

Sat, 27 Feb 2021 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Feb 2021 01:02 AM IST
सार

-मायके जाने के लिए निकली विवाहिता को घर छोड़ने के बहाने की दरिंदगी
-सुनसान स्थान पर ठेलिया चालक ने दोस्तों संग मिलकर अंजाम दी वारदात
-रात भर खेत में पड़ी रही पीड़िता को सुबह एक महिला ने देखकर दी सूचना

विज्ञापन
three accused burnt woman alive after misdeed with her in sitapur uttar pradesh
पीड़िता को अस्पातल में किया गया भर्ती - फोटो : amar ujala

विस्तार

नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार को ससुराल से मायके जाने के लिए निकली एक विवाहिता को घर पहुंचाने के बहाने एक ठेलिया चालक सुनसान जगह पर लेकर गया। जहां विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद हैवानियत की हदों को पार करते हुए आरोपियों ने विवाहिता को आग के हवाले कर दिया और खेत में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। सुबह गांव के ही लोगों ने उसे खेत पड़े देखा तो सीएचसी पहुंचाया। इस बीच पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों पिता-पुत्र हैं।

विज्ञापन

 
संदना थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी विवाहिता (31) गुरुवार की शाम कमलापुर क्षेत्र में अपने जाने के लिए निकली थी। लेकिन वह सिधौली पहुंच गई। वह सिधौली कैसे पहुंची इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है। सिधौली से बस के जरिए वह मिश्रिख पहुंची। यहीं उसे एक ठेलिया चालक रामकृष्ण मिला जिसने मायके पहुंचाने की पेशकश की। इस पर विवाहिता उसकी ठेलिया पर बैठ गई। बताते हैं कि जिसके बाद ठेलिया चालक विवाहिता को मिश्रिख में पास ही स्थित अपने श्रीनगर गांव ले गया ले गया। जहां ठेलिया चालक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपियों ने विवाहिता को आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी विवाहिता को गंभीर हालत में खेत में ही छोड़कर फरार हो गये। 
विज्ञापन


विवाहिता ने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन उसके कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से जल जाने के कारण वहां से भाग न सकी। रात भर वह खेत में ही पड़ी रही। सुबह गांव की एक महिला ने उसे गंभीर हालत में खेत में पड़े देखा तो कपड़े पहनाए और खाना खिलाया। इस दौरान ससुराल से मायके न पहुंचने पर दोनों ही परिवार के लोग भी विवाहिता की तलाश में बाहर निकले। उसे तलाश करते हुए परिवार के लोग श्रीनगर गांव पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में विवाहिता को सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीएचसी पर ही उसका प्राथमिक इलाज किया गया। जिसके बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक, विवाहिता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। एसपी आरपी सिंह और एएसपी साउथ एनपी सिंह मौके पर पहुंच गए। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद जो कुछ सामने आएगा जानकारी दी जाएगी। घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस काम कर रही है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी रामकृष्ण व उसके बेटे संजय के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed