फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thousand hand pumps in district

जिले में लगेंगे एक हजार हैंडपंप

Tue, 26 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Thousand hand pumps in district
water - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी में पेयजल का संकट न आने पाए, इसके लिए शासन की ओर से जिले में एक हजार इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए जाएंगे। हर विधायक को एक सैकड़ा हैंडपंप लगवाने का कोटा मिला है। जल निगम ने विधायकों से हैंडपंप कहां लगवाने हैं, इसकी सूची मांगी है। सूची मिलते ही हैंडपंप लगवाने का काम शुुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


बदन झुलसाती इस गर्मी में रह-रहकर प्यास से हलक सूखता है। ऐसे में लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। पेयजल की सुविधा के लिए शासन द्वारा शहर व गांवों के साथ प्रत्येक सार्वजनिक स्थानों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए गए हैं। 
विज्ञापन


जिले में कुल 11551 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। इनमें से 1560 खराब पड़े हैं। गर्मी के सीजन में पानी की मांग बढ़ जाती है। गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से बचने को शासन ने जिले में एक हजार इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। सभी विधायकों को सौ-सौ हैंडपंप लगवाने का कोटा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में नौ विधायक व एक एमएलसी हैं। विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में एक सैकड़ा हैंडपंप लगवाने के लिए स्थान तय करेंगे। जिसके बाद जल निगम को सूची सौंप देंगे। जल निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर हैंडपंप लगवाने का काम किया जाएगा। इन एक हजार इंडिया मार्का हैंडपंपों के लगने से लोगों को पेयजल के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed