फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Third accused who killed dolphin arrested

डॉल्फिन को मारने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Third accused who killed dolphin arrested
हरगांव (सीतापुर)। करीब 15 दिन पहले शारदा सहायक नहर में मिली डॉल्फिन को मारकर बंटवारा करने के मामले में नामजद तीसरे आरोपी को हरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पिता-पुत्र को पहले ही जेल हो चुकी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हरगांव और लहरपुर सीमा के पास होकर शारदा सहायक पोषक नहर में 18 मई को तकिया सुल्तानपुर गांव के लोग नहर में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इस बीच जाल में डॉल्फिन फंस गई थी। उसे लोगों ने पकड़ लिया था। इसके बाद उसे काटकर बंटवारा कर लिया था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने मामले को लेकर हरगांव थाने पर तहरीर दी थी। वन रक्षक कमलेश की तहरीर पर हरगांव पुलिस ने मामले में दहियापुर के निवासी मिथुन और उसके पिता पृथ्वी समेत 12 लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ डीपी शुक्ला ने आरोपी पृथ्वी, उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसओ डीपी शुक्ला ने बताया कि अज्ञात आरोपियों में से एक आरोपी लहरपुर इलाके के बेहड़ा निवासी रामजीवन को हरीरामपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। एसओ ने बताया कि इस घटना में अभी 9 और लोग फरार हैं। उनकी भी तलाश में पुलिस तेजी से जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed