फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thieves took away goods worth seven lakhs from two houses

Sitapur News: दो घरों से सात लाख का माल ले उड़े चोर

Thu, 29 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 29 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth seven lakhs from two houses
अटरिया/बेहटा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरों ने कपड़ा व्यापारी समेत दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने नकदी समेत करीब सात लाख का माल पार कर दिया। सुबह होने पर पीड़िताें को जानकारी हुई।
विज्ञापन

अटरिया के जजौर निवासी सगीर अहमद कपड़ा व्यापारी हैं। वह अपनी पत्नी, बच्चों के साथ बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर कमरे के दरवाजे का ताला व कुंडी तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखे दो बक्से घर से बाहर उठा ले गए। बक्सों में एक लाख रुपये व करीब चार लाख रुपये के जेवरात रखे थे।
विज्ञापन

सुबह होने पर सगीर को घटना की जानकारी हुई। मकान से कुछ ही दूरी पर एक खेत में खाली बक्से पड़े मिले। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि माैके पर जाकर घटना की जांच की गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तंबौर थाना क्षेत्र में चोरों ने पठानपुरवा निवासी रईस के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से 53 हजार रुपये व करीब दो लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed