फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   They were selling plywood in the name of a reputed company

Sitapur News: प्रतिष्ठित कंपनी के नाम पर बेच रहे थे प्लाई, केस दर्ज

Thu, 13 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
They were selling plywood in the name of a reputed company
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके में एक प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से नकली प्लाई बनाकर बेच रहे फैक्टरी संचालक को कंपनी के प्रतिनिधि ने पकड़ लिया। बुधवार को प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


नई दिल्ली से आए कंपनी के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लहरपुर में कुछ लोग कंपनी के नाम का प्रयोग करके नकली प्लाई बनाकर बेच रहे हैं। उनकी कंपनी के रजिस्टर्ड नाम की नकल करके मिलता-जुलता नाम छापकर प्लाई बेची जा रही थी। ऐसे में कंपनी का नाम बदनाम हो रहा था।
विज्ञापन


ग्राहकों को भी अधिक दाम पर खराब सामान दिया जा रहा था। मंगलवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ न्यू इंडिया प्लाईवुड कंपनी के संचालक मोहल्ला ठठेरी टोला निवासी वसीम खान की फैक्टरी पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह को उनकी कंपनी के मिलते-जुलते नाम से 106 प्लाई बोर्ड और छपाई वाला फर्मा मिला है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए संबंधित बोर्डों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।



आखिर कहां से मिला आइडिया
सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने इसी कंपनी के नाम का इस्तेमाल क्यों किया। कंपनी के प्रतिनिधि भी नकली फैक्टरी के आरोपी से पूछताछ कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed