फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There will be separate form counter and OPD for di flu patients

Sitapur News: आई फ्लू मरीजों के लिए अलग होगा पर्चा काउंटर व ओपीडी

Fri, 04 Aug 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
There will be separate form counter and OPD for di flu patients
सीतापुर। ओपीडी व पर्चा काउंटर पर आई फ्लू संक्रमित मरीजों की अलग से लाइन लगेगी। ओपीडी में पहले इन मरीजों को देखा जाएगा। दवा भी पहले दी जाएगी। ताकि संक्रमण अन्य मरीजों में न फैल सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दो सप्ताह पहले नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में 35 से 40 मरीज आते थे। अब इनकी संख्या 300 के पार हो गई है। शुक्रवार को विभाग की ओपीडी में 320 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

इन मरीजों में अधिकतर आई फ्लू से ग्रसित थे। बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए अब इन मरीजों को अलग कक्ष में देखा जाएगा। पर्चा काउंटर पर भी अन्य मरीजों की अपेक्षा पहले इनका पर्चा बनेगा। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया आई फ्लू की पर्याप्त दवाएं अस्पताल में मौजूद हैं। इन मरीजों का प्राथमिकता से इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम बन रही मुसीबत
जिला अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था लड़खड़़ा गई है। परिसर में बेतरतीब खड़ी गाड़ियों के कारण जाम लग जाता है। कई बार एंबुलेंस तक फंस जाती है। शुक्रवार दोपहर परिसर में वाहन तितर-बितर खड़े थे। इससे लोगों का निकलना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed