फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There is no water in the ponds

Sitapur News: तालाबों में पानी नहीं, प्यासे भटक रहे पशु-पक्षी

Sun, 04 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
There is no water in the ponds
रामकोट क्षेत्र में सूखा पड़ा पियना तालाब।   -संवाद
रामकोट (सीतापुर)। भीषण गर्मी में सभी के लिए पेयजल पहली जरूरत है। इसके लिए जहां आमजन हैंडपंप या अन्य विकल्प तलाशते दिखते हैं, वहीं पशु-पक्षियों के लिए तालाब-पोखर सहारा बनते हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से क्षेत्र के तमाम तालाब सूखे पड़े हैं। निराश्रित गोवंश हों या अन्य पशु-पक्षी, पानी के लिए भटकते दिखते हैं।
विज्ञापन



विकास खंड पिसावां की ग्राम पंचायत बीहट गौर, लिल्सी व अर्थाना सहित कई गांवों में मनरेगा से खोदे गए तालाबों में पानी की जगह दरारें दिख रही हैं। इन दिनों तेज हवा के चलते आए दिन आग लगने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में तालाबों में पानी न होना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने पर दमकल कर्मियों को पानी की जरूरत पड़ती है। अर्थाना के तीन तालाबों में पानी नहीं है। मनरेगा के तहत खोदा गया पियना तालाब इन दिनों सूखा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोक रीतियां भी प्रभावित

अर्थाना के ग्रामीणों के अनुसार पियना तालाब मंदिर के किनारे होने के चलते और ज्यादा महत्व रखता है। गांव में कोई वैवाहिक कार्यक्रम होता है तो उसके उपरांत महिलाएं मंडप प्रवाह इसी तालाब में करती हैं लेकिन इन दिनों इसमें पानी न होने से लोक रीति पर भी असर पड़ रहा है। महिलाएं केवल औपचारिकता पूरी कर चली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed