फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There is joy in every corner of Sita's city.

Sitapur News: सीता की नगरी के कोने-कोने में छलक रहा उल्लास

Sun, 21 Jan 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 21 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
There is joy in every corner of Sita's city.
सीतापुर। सीता की नगरी इन दिनों राममय हो चुकी है। यहां कोने-कोने में उल्लास है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या में होनी है, लेकिन उनके स्वागत को लेकर जिले में भारी उल्लास है। शहर से लेकर कस्बों तक में मनमोहक सजावट की गई है। हर कोई राम की भक्ति में डूबा है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारियां हैं।
विज्ञापन

शहर में हर ओर प्रभु श्रीराम के नाम की गूंज सुनाई दे रही है। राम मंदिर बने व जय श्रीराम लिखे भगवा झंडों से शहर सजाया गया है। दो दिवसीय रामोत्सव के लिए सरोजनी वाटिका की भव्य सजावट की गई है।
विज्ञापन

आंख अस्पताल से सरोजनी वाटिका जाने वाले मार्ग की सजावट हर किसी का मन मोह रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने बताया कि सरोजनी वाटिका में रामोत्सव का शुभारंभ 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगा। पहले सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम होंगे। शाम 5 बजे बॉलीवुड की तर्ज पर भव्य रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे भगवान राम नगर भ्रमण करेंगे। शाम 4 बजे भजन संध्या होगी। ओंकार शंखधर भजनों की रसधार बहाएंगे। रात आठ बजे भव्य आतिशबाजी होगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि प्रभु श्रीराम की अगवानी के लिए शहर सजकर तैयार है।


....बच्चों के लिए फन जोन
सरोजनी वाटिका में रामोत्सव के दौरान विशेष आकर्षण बच्चों के लिए फन जोन रहेगा। इसमें बच्चों के टॉय ट्रेन, कार्निवल झूला और ट्रैम्पोलीन की व्यवस्था होगी। इसके अलावा फूड जोन का इंतजाम भी किया गया है।


....अयोध्या से आईं श्रीराम चरण पादुका के होंगे दर्शन
रामोत्सव में अयोध्या से आईं श्रीराम चरण पादुका के दर्शन होंगे। नगर पालिका ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि रामशिला दर्शन भी श्रद्धालु कर सकेंगे। घंटे व घड़ियाल संग 400 बटुक भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।



प्रभु श्रीराम के आगमन पर संतों की नगरी निहाल
नैमिषारण्य/सीतापुर। 88 हजार ऋषि मुनियों की पावर धरा प्रभु श्रीराम के आगमन को लेकर निहाल है। नैमिष तीर्थ के कालीपीठ चौक व चक्रतीर्थ के मुख्य द्वार को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। प्रमुख मार्गों पर राम ध्वज के साथ लगाए गए लाउडस्पीकरों में बजने वाली राम धुन से समूचा वातावरण राममय बन गया है। हनुमानगढ़ी के महंत बजरंगदास व 1008 पवनदास की ओर से 22 जनवरी को राम भक्त हनुमान का विशेष शृंगार, भोग प्रसाद, भंडारा व शाम को पूरे हनुमानगढ़ी परिसर में भव्य दीपोत्सव होगा। बालाजी मंदिर में संचालक भैयाजी ब्रह्मबेला में राम अभिषेक, दोपहर को हवन पूजन और शाम को दीपोत्सव के संग प्रसाद वितरण करेंगे।
चक्रतीर्थ पर सनातन ऋषि सत्संग महाआरती सेवा समिति की ओर से दोपहर तीन बजे सुंदरकांड पाठ और शाम 7 बजे अष्टकोणीय आरती के बाद दीपोत्सव होगा। कालीपीठ में पुजारी भास्कर शास्त्री के सानिध्य में दीप जलाए जाएंगे। प्राचीन काशीकुंड तीर्थ, काशी विश्वनाथ मंदिर व संत आपानारायण समाधिस्थल पर शाम को प्रबंधक पुरुषोत्तम शास्त्री के सानिध्य में दीपोत्सव होगा। वहीं, मां ललिता देवी मंदिर, सूत गद्दी, सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, मनु शतरूपा तपस्थान, शौनक गद्दी आदि में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।




राम दरबार पर श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
महोली/सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राम दरबार की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली। जगह-जगह राम दरबार व शोभा यात्रा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा बैजनाथ धाम पहुंची। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पंकज ने कहा कि राम भारत के ही नहीं पूरे विश्व के नायक हैं। हमारे प्रभु का गृह प्रवेश हो रहा है। यह पल सभी के लिए यादगार होगा। इस मौके पर अनुराग तिवारी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज शुक्ला, अभिषेक बाजपेई, शिवम वर्मा, राज सिंह, पुनीत शर्मा, मयंक, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed