फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ...then it will take 571 days to vaccinate youth

...तो युवाओं के टीकाकरण में लगेंगे 571 दिन

Thu, 03 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
...then it will take 571 days to vaccinate youth
सीतापुर। जिले में जिस रफ्तार से 18 प्लस का टीकाकरण हो रहा है, उसके हिसाब से सभी को टीका लगने में कम से कम 571 दिन लगेंगे। यानी जिले में युवाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण 2022 के अंत तक हो सकेगा। इस समय जिले में प्रतिदिन 1400 युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। स्वास्थ्य महकमा अगर यह लक्ष्य बढ़ाना चाहे तो भी इसे नहीं बढ़ा सकता। कारण, जिले को लक्ष्य के अनुसार ही वैक्सीन मिल रही है। जिले में करीब आठ लाख युवा हैं। इन्हें वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

कोरोना पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण के पहले चरण में कोरोना वारियर्स को टीका लगा। उसके बाद आम लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। आम लोगों में सबसे पहले 60 बरस से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी गई। उसके बाद 45 से 59 आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब 18 से 44 साल उम्र तक के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

यानी 18 साल से ऊपर के सभी लोग किसी भी दिन वैक्सीन लगवा सकते हैं। लेकिन वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर सबसे अधिक कमी 18 प्लस युवाओं के सामने आ रही हैं। इस आयु वर्ग की वैक्सीन की उपलब्धता बहुत सीमित है। इसका उदाहरण मई माह में देखने को मिला था। पहले शासन ने एक मई से जिले में 18 प्लस के लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पर वैक्सीन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह तक युवा वैक्सीन का इंतजार करते रहे। आखिर में एक जून से इस आयु वर्ग को वैक्सीन लगना शुरू हुई है। प्रशासन के मुताबिक 2020 में जिले की आबादी करीब 52 लाख थी, जिसमें करीब आठ लाख युवा हैं। जिले में इस समय प्रतिदिन 1400 युवाओं को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अगर इस रफ्तार से वैक्सीनेशन हुआ तो सभी युवाओं का टीकाकरण करने में 571 दिन लग जाएंगे। यानी 19 माह में टीकाकरण पूरा हो सकेगा। जबकि शासन तीसरी लहर की आशंका से पहले सभी युवाओं का टीकाकरण करने की बात कही है। यह लक्ष्य तभी पूरा होगा जब टीकाकरण का लक्ष्य बढ़ाया जाए। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करके उनका टीकाकरण किया जाए। (संवाद)
2227 युवाओं ने लगवाई वैक्सीन
18 प्लस के टीकाकरण अभियान में युवा पूरे जोश के साथ भागेदारी कर रहे हैं। एक जून से शुरू हुआ टीकाकरण अभियान जिले में 14 केंद्रों पर चल रहा है। जबकि जिला मुख्यालय पर चार विशेष केंद्र बने हुए है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया दो दिन में 2800 लोगों का लक्ष्य था। जिसमें 2227 युवाओं ने टीका लगवाया है। एक जून को 1096 व दो जून को 1131 ने पहली डोज ली है।
नौ संक्रमित, एक की मौत
जिले में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है लेकिन मौतों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को जिले में नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। एक संक्रमित की मौत हो गई है। जिले में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 174 पहुंच गई है। जिले में एक्टिव मामले महज 129 रह गए है। एक गंभीर मरीज जिला अस्पताल के एल-टू में भर्ती है।

जिले में प्रतिदिन 1400 युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसी अनुपात में वैक्सीन मिल रही है। अगर ज्यादा वैक्सीन मिलेगी तो टीकाकरण का प्रतिशत भी बढ़ाया जाएगा। वैक्सीन के अनुसार टीकाकरण हो रहा है।
- डॉ. पीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed