{"_id":"61bf7fd4a640ae79416aab9d","slug":"theft-sitapur-news-lko609719980","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिकेट के पास सराफा की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पिकेट के पास सराफा की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने शनिवार की रात पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर दूर स्थित सराफा की एक दुकान को निशाना बना डाला। दुकान शटर तोड़कर दाखिल हुए चोर दुकान से जेवरात समेत करीब एक लाख का माल पार कर दिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर सराफ ने पुलिस को सूचना दी।
यह घटना नई बस्ती निवासी मनोज की आभूषणों की दुकान में हुई। इमलिया सुल्तानपुर कस्बे में पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर की दूरी पर मनोज की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में दाखिल हुए चोर चांदी के जेवरात व अन्य सामान पार समेट ले गए। रविवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने शटर टूटा देखकर दुकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक के मुुताबिक चोर करीब एक किलो चांदी के आभूषण और अन्य सामान ले गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख है।
सराफा दुकान में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसओ अनिल सिंह ने कारोबारी से दुकान के रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात मांगे हैं। एसओ का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। दुकानदार से दुकान का रजिस्ट्रेशन, चोरी गए सामान का ब्योरा, धातु बेचने का प्रमाणपत्र आदि कागजात मांगे गए हैं। इसके बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।