फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   theft by breaking the lock of the house

घर का ताला तोड़कर चोरी

Mon, 01 Aug 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
theft by breaking the lock of the house
सीतापुर। पॉश इलाके आर्यनगर में शातिर चोरों ने शनिवार रात अमर उजाला के पत्रकार के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिंग की टीम पहुंची। फिंगरप्रिंट लेने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से आर्यनगर निवासी अमर उजाला के पत्रकार नीरज शुक्ल लखनऊ में कार्यरत हैं। उनकी मां पुष्पा देवी जिला महिला चिकित्सालय में कार्यरत हैं और आर्यनगर में रहती हैं। बीते शनिवार शाम वह घर पर ताला लगाकर अयोध्या दर्शन के लिए गईं थीं। जहां शातिर चोरों ने शनिवार रात घर के ताले तोड़कर चोरी की।
विज्ञापन

चोरों ने रॉड से अलमारी के लॉकर तोड़े और 40 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। घर में मौजूद अन्य बक्सों आदि से माल पार कर दिया। नकदी के अलावा कितनी ज्वैलरी व सामान चोरी हुआ है, इसकी जानकारी सोमवार को अयोध्या से लौटने के बाद पुष्पा देवी पुलिस को देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह पड़ोसियों ने जब घर के ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। रोडवेज बस चौकी इंचार्ज फॉरेंसिंक टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। फॉरेंसिंग ने अलमारी, दरवाजों के हैंडल व बिखरे हुए सामान से फिंगरप्रिंट लिए। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed